15 अगस्त 2015 - 05:39
हिज़्बुल्लाह के सभी उपलब्धियां आयतुल्लाह ख़ामेनई की देन हैं।

हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शेख कासिम नईम ने तेहरान में जुमे की नमाज के ख़ुत्बों से पहले नमाज़ियों को संबोधित करते हुए हिज़्बुल्लाह की सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि हिज़्बुल्लाह की सभी उपलब्धियां इमाम ख़ामेनई के निर्देश की देन हैं।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शेख कासिम नईम ने तेहरान में जुमे की नमाज के ख़ुत्बों से पहले नमाज़ियों को संबोधित करते हुए हिज़्बुल्लाह की सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि हिज़्बुल्लाह की सभी उपलब्धियां आयतुल्लाह ख़ामेनई के निर्देश की देन हैं।
उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह ने अपनी जान-माल की बलि देकर 2006 में तैंतीस दिवसीय युद्ध में ज़ायोनी शासन को हराया था। शेख नईम क़ासिम ने कहा कि हिज़्बुल्लाह, भटके हुए लोगों के मुक़ाबले में डटी हुई है जबकि तकफीरी, यहूदी और इस्लाम के दुश्मन, हज़रत मोहम्मद स.अ के असली इस्लाम के खिलाफ जूझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तकफीरी आतंकवादियों ने सीरिया से पूर् क्षेत्र में घुसना चाहा है और सीरिया में पूर्ण सफलता तक दृढ़ता जारी रहेगी। शेख नईम क़ासिम ने इराक की स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि अमेरिका और उसके घटक, तकफीरियों की सहायता और समर्थन कर रहे हैं और वे झूठ बोलते हैं कि वे तकफीरियों से युद्ध कर रहे हैं, इसलिए तकफीरियों से मुक़ाबले के अलावा और कोई चारा नहीं है।
हिज़्बुल्लाह के उप प्रमुख ने यमन और बहरैन में आले सऊद और आले खलीफा के आपराधिक कृत्यों की निंदा की। शेख नईम क़ासिम ने कहा कि ईरान उन देशों में शामिल है जो क्षेत्र में पिछड़ी सरकारों और दुश्मनों की गलत नीतियों का मुकाबला कर रहे हैं।